फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vimal won in 1500 meter race and Anjali won in 400 meter race.

Bulandshahar News: 1500 मीटर दौड़ में विमल और 400 मीटर में अंजली ने बाजी मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Vimal won in 1500 meter race and Anjali won in 400 meter race.
डिबाई। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में आयोजि​त खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाडियों को पुरस्कृत
डिबाई। राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी ने किया। प्रतियोगिता में शामिल 1500 मीटर की दौड़ में विमल और 400 मीटर की दौड़ में अंजली ने पहले स्थान पर कब्जा किया। अतिथियों व प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी आशीष देव ने बताया कि भाला फेंक प्रतियोगिता में मिंटू ने पहला व विपिन ने दूसरा स्थान पाया।डिस्क्स थ्रो में शिवम चौधरी ने प्रथम और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद में राजा कुमार ने प्रथम व जितेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान पाया। ऊंचीकूद में केशव कुमार प्रथम तथा अभिषेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन एकल में विनर प्रख्यात प्रताप सिंह और रनर मिंटू कुमार ने बाजी मारी। टेबल टेनिस एकल में मिंटू विनर व दीपक कुमार रनर रहे। 100 मीटर की दौड़ में राजा प्रथम व केशव द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में राजा कुमार प्रथम तथा विमल द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में राजा कुमार प्रथम व विमल द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में विमल प्रथम तथा जितेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में विमल प्रथम तथा जितेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों में भाला फेंक अंजली प्रथम तो कीर्ति दूसरे स्थान पर रही। शॉटपुट थ्रो में पल्लवी ने बाजी मारी तो उपासना द्वितीय स्थान पर रही। डिस्क्स थ्रो में उपासना प्रथम और कविता चौधरी दूसरे स्थान पर रही। लंबीकूद में अंजली प्रथम तथा काजल दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में साक्षी राघव प्रथम व सारिका दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन एकल में खुशबु गौतम विनर तथा अंजली रनर रही। 100 मीटर की दौड़ में काजल प्रथम तथा साक्षी द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में साक्षी राघव प्रथम व शारिका वर्मा द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में अंजली प्रथम तथा भारती द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान गजेंद्र सिंह और नेहा आनंद समेत कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed