फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   villegers avil electicity without connection.

बिना कनेक्शन आधे से ज्यादा गांव हो रहा रोशन

Thu, 21 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
villegers avil electicity without connection.
जिस गांव में कमिश्नर ने रात्रि विश्राम किया, वह गांव बिना कनेक्शन ही रोशन हो रहा था। जनसमस्याएं सुनने के दौरान उन्हें जब गांव में सिर्फ 35 कनेक्शन होने का पता चला तो उन्होंने बिजली का कनेक्शन लेने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन


कमिश्नर मेरठ आलोक सिन्हा बुधवार रात अनूपशहर ब्लॉक के लोहिया गांव पतरामपुर में थे। प्राथमिक स्कूल के पास कमिश्नर के लिए पंडाल लगा जहां ग्राम प्रधान सपना की अध्यक्षता में कमिश्नर ने जनसुनवाई की।
विज्ञापन


बिजली कम आने की शिकायत पर डीएम से पूछा कितने कनेक्शन है गांव में। जवाब आया सिर्फ 35। डीएम और कमिशनर मे कहा कि बिजली चोरी बंद करो कनेक्शन लो।

ग्रामीणों ने पतरामपुर-लोधई के बीच दो किलोमीटर का कच्चे संपर्क मार्ग और नहर की पटरी को पक्का कराने की मांग की। कमिश्नर ने नहर पटरी का इस्टीमेट शासन को भेजे जाने का आदेश अफसरों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने विकास कार्यों का सत्यापन किया । कमिश्नर ने प्राथमिक स्कूल के इंजार्च हेडमास्टर भुवनेश कुमार तथा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। प्राथमिक स्कूल में रात्रि विश्राम किया। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कमिश्नर गांव से प्रस्थान कर गए।

इस दौरान डीएम वी चंद्रकला ने गांव में अभिभावकों व स्वास्थ्यकर्मियों के संयुक्त प्रयास से गांव के चौदह कुपोषित बच्चों में से दस बच्चों को लाल श्रेणी से पीली श्रेणी में ले आने पर खुशी जाहिर की।


सीडीओ चुनकूराम पटेल, एडीएम विशालसिंह, सीएमओ डा.दीपक अहोरी, रामाज्ञा सिंह, सीवीओ डा.केपी वार्ष्णेय, एसडीएम अरूण कुमारयादव, तहसीलदार रतन वर्मा, सीओ योगेश पाठक रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed