{"_id":"6a020d048e4bb2863e045cdb","slug":"villagers-protested-against-consolidation-officers-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112584-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चकबंदी अधिकारियों के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चकबंदी अधिकारियों के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
छतारी के त्यौर बुजुर्ग गांव में चकबंदी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
छतारी। त्यौर बुजुर्ग गांव में चकबंदी अधिकारियों के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मानक से अधिक जमीन कटौती और मनमानी वसूली करने का आरोप लगाया। इस संबंध में ग्रामीणों ने जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की।
गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि त्यौर बुजुर्ग ग्राम पंचायत में चकबंदी की जा रही है। इसमें चकबंदी अधिकारी 3.5 प्रतिशत जमीन की कटौती कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। आरोप है कि अधिकारी गांव के किसानों को सही चक काटने का झूठा लालच देकर अवैध धन वसूल रहे हैं।
ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि इससे पहले वर्ष 1965 में चकबंदी हुई थी। तब किसानों की जमीन काटकर विद्यालय, श्मशान, पंचायत भवन आदि के लिए जमीन ली गई थी। यह जमीन अभी भी खाली है। उस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। प्रशासन उस कब्जा हटाने की जगह किसानों की जमीन काट रहा है।
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर विधायक व जिलाधिकारी से पूर्व में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने परेशान होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। प्रदर्शन में देवेंद्र कुमार, प्रेम पाल, हरिओम, बृजेश कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।