फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Village Pradhan of Hassangarh and his brother District Badar

हसनगढ़ के ग्राम प्रधान और उसका भाई जिला बदर

Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Village Pradhan of Hassangarh and his brother District Badar
क्राइम - फोटो : ब्यूरो

हसनगढ़ के ग्राम प्रधान हाजी आरिफ और उनके भाई कासिम को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जिला बदर कर दिया है। हाजी आरिफ सपा के पूर्व नेता हैं और डांसर संग ठुमके लगाने व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के निशाने पर आने के चलते चर्चा में रहे थे।

विज्ञापन


खुर्जा नगर के मोहल्ला शेखपेन निवासी हाजी आरिफ गांव हसनगढ़ का प्रधान है। हाजी आरिफ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे। जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें वह अपने समर्थकोें के साथ डांस गर्ल के संग तमंचा लहराते हुए ठुमके लगा रहे थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आजम खां के एक प्रोग्राम से पहले हाजी आरिफ ने आजम खां के साथ फोटो वाले होर्डिंग्स नगर में टंगवा दिए थे। इसकी भनक जैसे ही पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को लगी आनन-फानन में शहर से सभी होर्डिंग्स हटवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल रब ने हाजी आरिफ और उनके भाई का सपा से नाता नहीं होने का दावा किया था। हाजी आरिफ पर पांच और उनके भाई कासिम के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हाजी आरिफ प दर्ज मुकदमे
हाजी आरिफ पर पांच मुकदमे दर्ज है। आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 307, 302, गोवध अधिनियम, 302, 307, 201, 452, 504 के तहत एफआईआर दर्ज हैं। एनडीपीएस एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट एवं एक बीट सूचना भी दर्ज है।

आरिफ के भाई कासिम पर दर्ज केस
आरिफ के भाई कासिम पर एक बीट सूचना के साथ आईपीसी की धारा  302, 307, गोवध अधिनियम, 504, 504, 201 के तहत एफआईआर   दर्ज हैं। कासिम पर कुल छह    केस दर्ज हैं।


हसनगढ़ के प्रधान हाजी आरिफ और उनके भाई को जिला बदर कर दिया गया है। आरिफ पर पांच और उनके भाई पर छह केस दर्ज हैं। दोनों भाइयों पर हत्या, हत्या का प्रयास आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज थे। - बृजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed