फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vikram was murdered over money transaction

Bulandshahar News: रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई विक्रम की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vikram was murdered over money transaction
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जुलेपुरा में सफाईकर्मी विक्रम की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेन-देने को लेकर यह वारदात की गई है। हालांकि, अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हाजीपुर भटौला निवासी 22 वर्षीय विक्रम की रविवार देर रात कोतवाली देहात के गांव जुलेपुरा में चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर एक रिश्तेदार मुकेश निवासी गांव भैयापुर थाना जहांगीराबाद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने पहले दिन ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। हत्या का कारण रुपये के लेनदेन को लेकर और तांत्रिक क्रियाओं का पूजन करने में प्रतिस्पर्धा बताया जा रहा था। हालांकि, विक्रम सफाईकर्मी था और तांत्रिक विधि से तैयार किए गए बॉडी लोशन बताकर बिक्री भी करता था। दोनों में काफी अच्छी दोस्ती थी और घर तक आना-जाना था, विक्रम ने मुकेश से ही तांत्रिक क्रिया भी सीखी थी और तीन-चार माह से पूजन आदि करने लगा था। बताया जा रहा है कि मुकेश ने विक्रम को 80 हजार रुपये दिए थे। तकादा करने पर विक्रम पैसे नहीं लौटा रहा था। मुकेश का बहनोई जुलेपुरा गांव में रहता है। मुकेश ने दो युवकों से विक्रम को उसके घर से तांत्रिक क्रियाओं में होने वाले पूजन और दावत देने के बहाने बुलाया था। पूजन होने के बाद दावत की गई और विक्रम को शराब पिलाकर चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गई। हालांकि, अधिकारी अभी इस बाबत कुछ नहीं कह रहे हैं। लेकिन, जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

विक्रम की हत्या का जल्द राजफाश कर दिया जाएगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अवैध संबंध और रुपयों के लेनदेन व तांत्रिक क्रिया की प्रतिस्पर्धा हत्या का कारण बताया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed