फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vikas Chauhan again became the district president of BJP

Bulandshahar News: विकास चौहान दोबारा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vikas Chauhan again became the district president of BJP
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की घोषणा से पहले व्हाट्सएप पर नाम देखते मंच पर मौजूद पदाधिकार
बुलंदशहर। दो माह से भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही कयासबाजी पर रविवार को विराम लग गया। पार्टी हाईकमान ने वर्तमान जिलाध्यक्ष विकास चौहान को ही दोबारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। विकास चौहान के नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई। घोषणा से पहले पार्टी की ओर से निवर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया और मंच पर सम्मान के साथ बैठाया गया। दोपहर दो बजे हाईकमान ने जिला चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर व विधायक महेश गुप्ता को व्हाट्सएप पर जिलाध्यक्ष का नाम भेजा। इसके बाद उन्होंने विकास चौहान के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

नगर निवासी 46 वर्षीय विकास चौहान को इससे पहले 15 सितंबर 2023 को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। विकास काॅलेज समय से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह 1998-2007 तक एबीवीपी में विभाग संयोजक के पद पर रहे। इसके बाद तीन बार प्रदेश सहमंत्री का दायित्व भी संभाला। उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने वर्ष 2007 और 2010 में युवा मोर्चा में दो बार जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। इसके साथ ही 2013 में जिला मंत्री और 2019 में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। विकास चौहान को फिर से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर डीजे और ढोल पर डांस करते हुए जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, दीप्ति मित्तल, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सतीश शर्मा, जिला महामंत्री संजय गुर्जर, अजय त्यागी, गिरिराज सिंह, उपाध्यक्ष शरद त्रिवेदी, दीपक दुल्हेरा, नागेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जनप्रिय, राहुल पाराशर, भवतोष गुर्जर, हिमांशु मित्तल, डा. संजीव अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, हितेश गर्ग, सुनील यादव, सुखदेव शर्मा, कुलदीप चौधरी, आदेश चौधरी, अजय कुमार, शरद साईं, बिल्लू पंडित, अभिनव वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहली बार किसी जिलाध्यक्ष को दोबारा दी गई जिम्मेदारी
वर्ष 1980 में पार्टी के गठन के बाद मदनलाल शर्मा को पहला जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 2025 तक किसी भी जिलाध्यक्ष को दोबारा जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया। यह पहली बार है, जब किसी भी जिलाध्यक्ष को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। घोषणा होने से पूर्व जिलाध्यक्ष पद के दावेदार असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन विकास चौहान के समर्थक पहले से ही आश्वस्त थे। समर्थकों ने पहले ही बैनर-पोस्टर छपवा लिए थे। घोषणा होने के तत्काल बाद कार्यालय के बाहर बैनर-पोस्टर लगवाने की शुरुआत हो गई।

जिला कमेटी से कई होंगे बाहर, नए चेहरे होंगे शामिल
भाजपा ने ठाकुर बिरादरी से विकास चौहान को जिम्मेदारी देते हुए आगामी चुनाव से पहले वोटों को साधने का काम किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में ठाकुर समाज की नाराजगी झेलने के बाद एक बार फिर से पार्टी ने ठाकुर समाज से जिलाध्यक्ष बनाकर इस नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया है। अब चर्चा है कि जिला कमेटी से विभिन्न पदाधिकारियों को निकालकर कुछ चहेते नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद वर्तमान कमेटी के कई पदाधिकारी मायूस होकर वापस लौट गए, इससे साफ है कि उन्हें इस बार जिला कमेटी में तवज्जो नहीं दी जाएगी।



संगठन ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष रूप से एक साथ लेकर चला जाएगा। जिला कमेटी घोषित करने के लिए जल्द ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - विकास चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed