फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vidhan sabha chunav

युवती के चरित्र पर सवाल खड़ा कर रहा पुलिस प्रशासन : प्रियंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
vidhan sabha chunav
युवती के चरित्र पर सवाल खड़ा कर रहा पुलिस प्रशासन : प्रियंका
विज्ञापन

छतारी। युवती के ननिहाल पहुंचकर परिवार से मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हाथरस की घटना में भी अपनी सफाई रखने के लिए पुलिस प्रशासन युवती के चरित्र पर आरोप लगाए थे। उसी तरह इस मामले में भी अपनी गलती छिपाने के लिए युवती के चरित्र को खराब किया जा रहा है। उन्होंने परिजनों से बात कर उन्हें हर कानूनी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रियंका ने कहा कि जिस तरह से हाथरस में अंतिम संस्कार कराया गया था, लगभग उसी तरह से यहां पर किया गया है। परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि कल रात को जब जानकारी मिली कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार से मिलने आ रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई गईं। परिवार को एफआईआर रिपोर्ट भी नहीं दी गई है। हम इस मामले का दबने नहीं देंगे। हम परिवार के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। परिजन सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कह रहे है, लेकिन पुलिस इस बात को मान नहीं रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बहुत कम लिखा गया है। बहुत से सवाल हैं, इनका जवाब मांगना है।
विज्ञापन

मंत्री अनिल शर्मा पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर रात में अंतिम संस्कार कराया है। सही धाराओं में मुकदमा भी नहीं दर्ज किया गया। युवती की नानी पैर पकड़कर पुलिस से शव को देखने की मांग कर रही थीं, लेकिन पुलिस उनको धक्का देकर चली गई। प्रियंका ने राज्य मंत्री अनिल शर्मा पर आरोप लगाया। कहा कि मंत्री बार-बार फोन करके पुलिस से जानकारी ले रहे हैं। जरूर उनका इस मामले से संबंध है। तभी सही से कार्रवाई नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा ने कहा शमशान घाट पर नहीं थी पुलिस
बृहस्पतिवार को मृतका के मामा से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रात में ही पुलिस ने अंतिम संस्कार कराने के लिए कहा था। जिससे वह दबाव में आ गए। पुलिस की दो गाड़ियां उनके पीछे डिबाई तक साथ थीं। इसके बाद परिजनों ने खुद ही डर के कारण राजघाट में शमशान घाट पर पहुंच कर अंतिम संस्कार किया।

बहला फुसलाकर ले जाने की बढ़ी धारा, दुष्कर्म की भी लगेगी
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर वारदात वाले दिन किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो अधिनियम की धारा बढ़ाई है। मृतका नाबालिग थी। भविष्य में स्लाइड रिपोर्ट, डीएनए आदि के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed