फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   video virul

अश्लील वीडियो प्रकरण: बीएसए ने एसएसपी से की जांच कराने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
video virul
अश्लील वीडियो प्रकरण: बीएसए ने एसएसपी से की जांच कराने की मांग
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीएसए के मोबाइल से शासन के मिशन प्रेरणा ग्रुप पर भेजी गई अश्लील वीडियो और मेसेज के मामले में नया मोड़ आ गया है। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले में जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मोबाइल हैक करके उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के एसएसपी संतोष कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि विभाग के एक केस से संबंधित याचिका की छह अप्रैल को सुनवाई होनी है। एक अप्रैल को सुबह 10.30 बजे इसके निस्तारण के लिए मेरठ स्थित मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय गया था। दोपहर करीब 12.30 बजे एडी बेसिक राजेश श्रीवास के साथ इस याचिका पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ से मोबाइल पर फोन कॉल आया कि आपके मोबाइल नंबर से एक अश्लील वीडियो और मेसेज मिशन प्रेरणा ग्रुप पर 12.27 बजे प्रेषित हुआ है। इसे ग्रुप से हटा दिया जाए। मोबाइल चेक किया तो ऐसी कोई भी पोस्ट मेरे मोबाइल से नहीं की गई थी। उसी समय मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को अपना मोबाइल चेक करवाया। इसके बाद लखनऊ से लगातार फोन आने लगे। इसी दौरान एडी बेसिक राजेश श्रीवास ने राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ में कार्यरत अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत करवाया कि इस तरह की पोस्ट बीएसए के संबंधित मोबाइल से नहीं डाली गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी डिवाइस से मोबाइल हैक करके व्हाट्सएप से लिंक कर यह वीडियो और मेसेज पोस्ट किया गया है। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई है कि इस तरह की साजिश और कृत्य करने वाली व्यक्ति की जांच की जाए, जिससे सही जानकारी हो सके। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed