{"_id":"675db6fdc838efd6ca01ce3a","slug":"video-of-seller-spitting-on-vegetables-goes-viral-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126493-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सब्जी पर थूकते हुए विक्रेता का वीडियो वायरल, किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सब्जी पर थूकते हुए विक्रेता का वीडियो वायरल, किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक सब्जी विक्रेता का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह सब्जी बेचते हुए थूकता नजर आ रहा है। मामला प्रकाश में आने पर शनिवार को कस्बा चौकी प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।
कस्बा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि कस्बा निवासी सब्जी विक्रेता शमीम की सब्जियों पर थूकते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि आरोपी सब्जी विक्रेता कस्बा निवासी है और द्वेषपूर्ण भावना के साथ वह सब्जी पर थूक रहा है। जो की खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का उल्लंघन है और सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों के जीवन के लिए संकट पूर्ण है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आरोपी सब्जी विक्रेता शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सब्जी विक्रेता शमीम के इस द्वेषपूर्ण कार्य के बाद विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
किया जाए समाज से बहिष्कार : अभय गर्ग
मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता एवं मंडल प्रभारी जहांगीराबाद अभय गर्ग ने कहा कि योगी सरकार में इस तरह की मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे व्यक्ति का समाज से बहिष्कार करने की भी अपील की।
विज्ञापन
Iकस्बा इंचार्ज राकेश सिंह की तहरीर पर आरोपी सब्जी विक्रेता शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ अनूपशहरI