फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of an argument between bku activists and the xen goes viral.

Bulandshahar News: ज्ञापन देने गए भाकियू कार्यकर्ता और एक्सईएन के बीच बहस का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Video of an argument between bku activists and the xen goes viral.
खुर्जा बिजलीघर नंबर चार पर प्रदर्शन करते भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता। संवाद
खुर्जा। ऊर्जा निगम के खंड कार्यालय पर ज्ञापन देने गए भाकियू कार्यकर्ता और एक्सईएन के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्सईएन भाकियू कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर भगाते हुए और अभद्रता करते दिख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का ज्ञापन भी नहीं लिया। इससे सभी निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह उर्फ देवू ने बताया कि हाल ही में पहासू में जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी। इसमें दो बच्चे झुलस गए थे। इसी संबंध में तारों को बदलवाने और अन्य मांग को लेकर एक्सईएन खुर्जा को फोन किया था। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

ऐसे में वह अपने कार्यकर्ताओं के संग सोमवार दोपहर को एक्सईएन कार्यालय पहुंच गए। वहां उनके एक कार्यकर्ता ज्ञापन लिख रहे थे और वह स्वयं एक्सईएन से मौखिक रूप से मांग कर रख रहे थे। उनके एक कार्यकर्ता वार्ता का वीडियो बनाने लगे तो एक्सईएन भड़क गए और वीडियो बंद करने को कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी भी बुला लिए और अभद्रता करते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर भगा दिया। इसका वीडियो भी उनके पास है। उन्होंने इसके विरोध में जल्द पंचायत करने की चेतावनी दी। एक्सईएन राजीव आर्य ने बताया कि लोकशक्ति के देवराज सिंह से पहले फोन पर बात हुई थी। उन्होंने फोन पर असभ्य भाषा का प्रयोग किया।

इसके बाद कार्यालय पर आए तो उनका एक कार्यकर्ता बिना किसी जानकारी के वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने का विरोध किया तो फोन नहीं उठाने की अनावश्यक बात करने लगे। उनसे ज्ञापन मांगा तो उनके पास वह भी नहीं था। इसके बाद बिना ज्ञापन दिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed