फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   victims of food poisoning recovered and returned home

Bulandshahar News: फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोग हुए स्वस्थ्य, लौटे घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
victims of food poisoning recovered and returned home
बुलंदशहर। चांसी रसूलपुर में बरात का खाना खाकर फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए सभी लोग स्वस्थ हो गए हैं। बुधवार सुबह जहांगीराबाद निवासी सभी 10 मरीजों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, गांव में भी अन्य लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला आह्नग्रान रामगढ़ी निवासी बबलू की शादी में क्षेत्र के करीब दो सौ लोग शामिल हुए। इन सभी ने ऊंचागांव क्षेत्र के गांव चांसी रसूलपुर में रसगुल्ला एवं हलवा आदि का सेवन किया। शादी से वापस घर लौटने पर 21 लोगों ने रात में ही उल्टी, दस्त, पेटदर्द आदि की समस्या बताई। सुबह अन्य लोगों के भी यही समस्या बताएं जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर शिविर लगाकर उपचार किया। इसमें 160 लोगों ने दवा ली। वहीं, 21 लोगों में जहांगीराबाद सीएचसी से 10 लोगों की हालत गंभीर बता जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें सचिन, दीपांशु, बाबू, पवन, शिवकुमार, प्रकाश, सोमवीर, नरसी, अनुज एवं जतिन शामिल रहे। तेजपाल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार होने पर सभी को डिस्चार्ज करा लिया गया।
विज्ञापन



जहांगीराबाद सीएचसी से 10 मरीज मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हाेने पर लाए गए थे। सभी को भर्ती करा के उपचार कराया गया। सभी के स्वास्थ्य में मंगलवार शाम ही सुधार हो गया था। बुधवार सुबह सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed