फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vicious cyber thugs are threatening to implicate in a false case if Rs 15 lakh is not paid.

Bulandshahar News: शातिर साइबर ठग 15 लाख न देने पर दे रहे झूठे मामले में फंसाने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने ऑन लाइन काम करने के नाम पर रकम जमा करा ली। इसके बाद आरोपी लाभ कमाने के लिए और अधिक रकम जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद साइबर ठगों ने धमकी दी कि यदि 15 लाख रुपये जमा नहीं किए तो मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास प्रथम कॉलोनी निवासी हेमंत गिरी ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि 15 मार्च 2024 को उन्हें एक फेक व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम से काम करने का ऑफर मिला। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को टेलीग्राम पर जोड़ लिया और उसे लाभ कमाने के लिए रकम जमा करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

अर्जित लाभ की धनराशि को देने के नाम पर लगातार धनराशि जमा कराई जाने लगी। आरोपियों ने उसे जेल भिजवाने के नाम पर डराया-धमकाया और धनराशि जमा करा ली। साइबर ठग मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने का डर दिखाकर लगातार उससे 15 लाख रुपये जमा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed