{"_id":"6818f1adff7cb40da80621ac","slug":"vending-zone-will-be-built-near-hospital-road-and-nrec-ground-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107886-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अस्पताल रोड और एनआरईसी मैदान के पास बनाया जाएगा वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अस्पताल रोड और एनआरईसी मैदान के पास बनाया जाएगा वेंडिंग जोन
विज्ञापन
खुर्जा। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच रविवार शाम को बैठक हुई। जिसमें फुटपाथ पर लगने वाले ठेलों को व्यवस्थित करने के लिए अस्पताल रोड और जंक्शन रोड पर एनआरईसी मैदान के पास वेंडिंग जोन बनाने की मांग सहमति बनी। बैठक में व्यापारियों को दुकानों के बाहर दो फुट तक सामान रखने की भी अनुमति मिली है। दो-तीन महीने में काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।
महामंत्री अविनाश तायल ने बताया कि शहर में बढ़ते अतिक्रमण, ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या, वाहन पार्किंग आदि समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल से मुलाकात की गई। इसमें पालिका अध्यक्ष ने अस्पताल रोड पर सड़क किनारे बने स्थान और जंक्शन रोड पर एनआरईसी मैदान के पास वेंडिंग जोन बनाने पर सहमति जताई गई। जिससे फल, सब्जी व अन्य ठेले वहां खड़े हो सकेंगे। इससे सड़क किनारे लगने वाला अस्थाई अतिक्रमण कम होगा। जिससे व्यापारियों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका ओर ओर से अतिक्रमण पर की जाने वाली कार्रवाई को लेकर मानक तैयार करने की मांग की। जिसके बाद सहमति बनी की दुकानों के आगे सामान रखने के लिए दुकानदारों को दो फुट का स्थान दिया जाएगा। नगर पालिका परिसर में पार्किंग बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद पहलवान, जिलाध्यक्ष राहुल राठी, संरक्षक दिनेश जिंदल, कुशाग्र अग्रवाल व महामंत्री अविनाश तायल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।