{"_id":"66c4378891652d2246092cf4","slug":"vehicle-owner-angry-over-challan-in-bulandshahr-sets-tempo-on-fire-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चालान कटने से आगबबूला हुआ शख्स, गुस्से में अपने ही टेंपो में लगा दी आग; धूं-धूंकर जला वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चालान कटने से आगबबूला हुआ शख्स, गुस्से में अपने ही टेंपो में लगा दी आग; धूं-धूंकर जला वाहन
Tue, 20 Aug 2024 11:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:58 AM IST
सार
बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के पलड़ा झाल नहर स्थित दुकान के सामने खड़े टेंपो का चालान काटने से गुस्साए व्यक्ति ने अपने टेंपो में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
टेंपो में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के पलड़ा झाल नहर स्थित दुकान के सामने खड़े टेंपो का चालान काटने से गुस्साए व्यक्ति ने अपने टेंपो में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पहासू में खुर्जा मार्ग पर टेंपो का पुलिसकर्मियों द्वारा करीरा गांव के निकट नो पार्किंग में 500 रुपये का चालान कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालान होने के बाद टेंपो चालक वहां से चला गया। जिसके बाद बह दोबारा टेंपो को लेकर आ गया और उसने सड़क पर ही टेंपो में आग लगा दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। चौकी इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि टेंपो खड़ा होने से यातायात बाधित हो रहा था। इसलिए चालान काटा था।
विज्ञापन