फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vasant panchami

Bulandshahar News: मां सरस्वती की आराधना कर श्रद्धा से मनाई वसंत पंचमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Vasant panchami
रैनेसा स्कूल में वसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते छात्र। स्रोत: स
बुलंदशहर। माघ की पंचमी तिथि को ज्ञान की सरस्वती का प्राकट्य उत्सव जिले में बुधवार को वसंत पंचमी के रूप में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पीले वस्त्र पहनकर कर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शिक्षण संस्थानों समेत जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी सरस्वती की आराधना की गई। इस दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। कार्यालय परिसर भवन के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं विभाग की शून्य निवेश नवाचार पर आधारित डिजिटल पत्रिका प्रज्ञान का विमोचन डीएम सीपी सिंह और सीडीओ कुलदीप मीना ने किया। डीएम ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने विभिन्न नवाचारों से बुलंदशहर जनपद को ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं। जिससे प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग में सुधार हुआ है। जनपद में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली शिक्षक हैं जो अपने विद्यालय में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और अपने नवाचारी प्रयासों से अपने विद्यालय एवं जनपद की पहचान पूरे प्रदेश में बना रहे हैं। बीएसए ने विभाग की ओर से चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैनेसा स्कूल में प्रधानाचार्य अशोक माथुर के नेतृत्व में वसंत पंचमी मनाई गई। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में संस्थापक नंदकुमार शर्मा, निदेशक अभिषेक पचौरी व सौरभ पचौरी ने सरस्वती का पूजन किया। श्री विष्णु चैतन्य वृद्धाश्रम में सत्संग कर वसंत पंचमी मनाई। डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और चीफ प्रॉक्टर प्रो.राजीव सिरोही के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। माडर्न पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों संग मां सरस्वती का पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। मलका पार्क में राष्ट्रीय खटीक एकता मिशन के जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सूर्यवंशी महाराज खटवांग की भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनूपशहर के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल रावतान में बच्चों ने देशभक्ति, राधाकृष्ण का नृत्य, फाग नृत्य व लोकगीत प्रस्तुत किया। द गुरुकुल ए टेंपल ऑफ एजुकेशन, कांतीप्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में हुए हवन में कुंजबिहारी अग्रवाल सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। पीएसपीए विद्यालय, संरचना ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिरौली, कांती प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर व दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुए। खानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर समेत अन्य जगह कार्यक्रम हुए। शिकारपुर के सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज और सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत अन्य जगह वसंत पंचमी मनाई गई। नरौरा के राजघाट में वेदांत मंदिर के वार्षिकोत्सव पर वेदांत मंदिर प्राइवेट ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश बंसल के नेतृत्व में विधिविधान पूर्वक मंदिर में पूजा अर्चना सम्पन्न कराई गई। गुलावठी क्षेत्र महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज पर्व मनाया गया। होली पार्क में बसंत पंचमी पर बसंत रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसी जिले में जगह-जगह भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed