{"_id":"5f2c3e2f8ebc3e3cb961a836","slug":"varisha-case-bulandshahr-news-gbd2032872122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश हुई वरीशा, दर्ज कराए गए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश हुई वरीशा, दर्ज कराए गए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में पेश हुई वरीशा, दर्ज कराए गए बयान
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में वरीशा के बयान दर्ज कराए। वरीशा ने अपने बयान में क्या कहा है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। मामले की विवेचक सीओ सिटी जल्द ही उसके बयानों का अवलोकन करेंगी। वहीं, दूसरी ओर वरीशा के ससुराल पक्ष की ओर से उसके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले में गाजियाबाद पुलिस से समन्वय स्थापित कर जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि बीते दिनों नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता वरीशा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में उसके मायके पक्ष ने गाजियाबाद में एक ट्रॉली बैग में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त वरीशा के रूप में की थी और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन, कुछ दिन बाद ही जिंदा वरीशा अलीगढ़ में एक थाने पर पहुंची और पूरी हकीकत बता डाली। फिलहाल वरीशा बुलंदशहर पुलिस की हिरासत में है। मंगलवार को उसके भाई के कोर्ट में बयान हुए, जिसमें उसने बताया था कि उसने गलती से अज्ञात मृतका महिला की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की थी। जबकि, वरीशा के बयान मंगलवार को नहीं हो सके थे। बुधवार को कोर्ट बंद होने के चलते बृहस्पतिवार को नगर पुलिस ने उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। हालांकि, मामले की विवेचक सीओ सिटी दीक्षा सिंह ने अभी बयानों का अवलोकन नहीं किया है। वह, शुक्रवार को बयानों का अवलोकन करेंगी। वहीं, दूसरी ओर इस मामले में वरीशा के ससुराल पक्ष के अफसर अली पुत्र इस्लाम ने वरीशा के भाई इस्माइल समेत इस्राइल और बुंदू के खिलाफ गलत शिनाख्त कर परिजनों को क्षति पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, सीओ सिटी दीक्षा सिंह ने बताया कि वरीशा के बृहस्पतिवार को बयान कोर्ट में कराए गए हैं। उसके भाई के मंगलवार को ही बयान हो गए थे। मामले में एक एफआईआर उसके ससुराल पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई है। उस पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही वरीशा के बयानों का अवलोकन कर लिया जाएगा।