{"_id":"58f7ae8d4f1c1b38744734f8","slug":"varahi-puri-changed-the-date-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरीपूूरी ने बदली शादी की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरीपूूरी ने बदली शादी की तारीख
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
शादी का विरोध
- फोटो : Demo Pic
जयमाला से पहले गले में आकर पड़े वरीपूरी के फंदे ने एक युवक की शादी के अरमानों को धुंधला कर दिया। दरअसल कन्या पक्ष को वर पक्ष की ओर से वरीपूरी में आये कपड़े पसंद नहीं आये तो उन्होंने शादी करने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मंगलवार को होने वाली शादी बुधवार को हुई।मंगलवार को खुर्जा जंक्शन निवासी युवक की बारात शिकारपुर स्थित शिवलोक कालोनी में आई थी।
विज्ञापन
बारात की चढ़त होने के बाद वर कन्या के जयमाला कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से वरीपूरी दिखाने को कहा। वरीपूरी में वधू के लिए आए कपड़े कन्या पक्ष को पसंद नहीं आए।
विज्ञापन
लड़की वालों का कहना था कि जब हमने दूल्हे को कार दी है तो हमारी बेटी भी तो अच्छे कपड़े पहनेगी। इस बात पर वर और कन्या पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने अपनी लड़की की शादी करने से ही इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए गए।