{"_id":"695160857a0ae237a80b2f55","slug":"vande-bharat-train-delayed-by-14-hours-due-to-fog-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110868-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोहरे में वंदे भारत ट्रेन 14 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोहरे में वंदे भारत ट्रेन 14 घंटे लेट
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। आनंद विहार टर्मिनल से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत ट्रेन कोहरे के चलते 14 घंटे देरी से पहुंची। जो ट्रेन खुर्जा जंक्शन पर सुबह साढ़े दस बजे आती है, वह रात को साढ़े 12 बजे पहुंची। ऐसे में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
कोहरे के कारण लंबे रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को चार से 14 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को वंदे भारत के अलावा अन्य ट्रेनें भी देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस शनिवार रात 12 बजे के स्थान पर दस घंटे देरी से रविवार सुबह दस बजे स्टेशन पर आई।
इसके अलावा कालका जंक्शन से चलकर कोलकाता जाने वाली हावड़ा कालका मेल चार घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस छह घंटे, हाथरस जंक्शन से चलकर पुरानी दिल्ली को जाने वाली एचडी पैसेंजर तीन घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना का कहना है कि कोहरे के कारण वंदे भारत व अन्य एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के समय को लेकर लगातार सूचना प्रसारित की जा रही है।