फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vaccination

दूसरे डोज का महाभियान आज, 81 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
vaccination
वैक्सीनेशन - फोटो : ??????????
दूसरे डोज का महाभियान आज, 81 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को महाभियान के तहत वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। जिले में 70 हजार से अधिक लोग अभी भी दूसरी डोज लगवाने से वंचित हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी फोन पर संपर्क कर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले शनिवार को कुल पांच हजार लोगों को टीका लगा था, जिसमें 2,370 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया। जिले में अभी तक कुल 12,69,934 लोगों को टीका लग चुका है।

जुलाई और अगस्त माह में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक अभियान के तहत पहला डोज लगवाने को प्राथमिकता दी गई। वहीं, पहला डोज लगवाने के बाद अधिकांश लोग दूसरा डोज लगवाने केंद्र तक नहीं पहुंचे। ऐसे लोगों को शासन ने प्रत्येक शनिवार को विशेष अभियान चलाकर टीका लगवाने के निर्देश दिए। महाभियान के तहत पिछले शनिवार यानी 14 अगस्त को 5,001 लोगों में 2,631 को पहला तो 2,370 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी दूसरा डोज लगवाने से वंचित लोगों को फोन कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि दूसरा डोज लगवाने के लिए आज सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा, जो लोग पहला डोज लगवाने के बाद दूसरा डोज लगवाने से वंचित चल रहे हैं वो दूसरा डोज जरूर लगवाएं। तभी प्रतिरक्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 12,69,934
पहला डोज - 10,93,838
दूसरा डोज - 1,76,096
कोविशील्ड - 11,36,322
कोवाक्सिन - 1,33,612
महिला वर्ग को - 5,91,000
पुरुष वर्ग को - 6,78,640
अन्य - 294
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed