{"_id":"68cc3a2e9f283e3a740ab6f4","slug":"upset-over-husbands-second-marriage-woman-jumps-from-second-floor-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140756-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पति के दूसरे निकाह से क्षुब्ध महिला दूसरी मंजिल से कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पति के दूसरे निकाह से क्षुब्ध महिला दूसरी मंजिल से कूदी
विज्ञापन
देहात कोतवाली के मोहल्ला किदवई नगर में छत से छलांग लगाती महिला के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संतान न होने के कारण पति द्वारा दूसरा निकाह किए जाने से क्षुब्ध महिला ने अपने ससुराल की दूसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
किदवई नगर निवासी महिला का निकाह करीब सात वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद लंबे समय तक संतान न होने के कारण पति–पत्नी के बीच रिश्तों में दरार आने लगी। आपसी कलह के बीच पति ने दूसरी शादी कर ली। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
बुधवार को महिला अपने केस की तारीख पूरी कर न्यायालय से ससुराल आई थीं। यहां पति से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान वह गुस्से में घर की दूसरी मंजिल पर जा पहुंचीं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। घर के बाहर कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तभी अचानक महिला ने छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिसकर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।