फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uproar in hospital over allegations of wrong treatment

Bulandshahar News: गलत उपचार का आरोप लगा अस्पताल में हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar in hospital over allegations of wrong treatment
सिकंदराबाद चिकित्सकों से घटना के बारे में जानकारी लेती कार्यवाहक सीएमओ, मौजूद सीओ पू​र्णिमा सिं
सिकंदराबाद। महिला चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान महिला रोगी के परिजनों की महिला चिकित्सक से जमकर नोकझोंक हुई। इसके चलते महिला चिकित्सक की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना पर पहुंची कार्यवाहक सीएमओ मंजू अग्रवाल, सीओ पूर्णिमा सिंह ने जांच पड़ताल की। महिला चिकित्सक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी करीब 10 से 12 महिला व पुरुष सीएचसी सिकंदराबाद पहुंचे। सभी लोगों ने महिला चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सिंह पर उनके परिवार की महिला का गलत उपचार किए जाने का आरोप लगाते हुए डॉ. पूर्णिमा सिंह को घेर लिया और हंगामा शुरू दिया। हंगामा कर रहे लोगों में एक युवक ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व पत्नी को
विज्ञापन


को डिलीवरी के लिए सीएचसी में भर्ती किया था। नार्मल डिलीवरी के बावजूद उनकी पत्नी की हालत खराब रहने लगी। अल्ट्रासाउंड कराने पर जानकारी हुई कि डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण उनकी पत्नी के आंतरिक अंग क्षतिग्रस्त हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्होंने पत्नी को दिल्ली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह तक उनकी पत्नी का दिल्ली में उपचार चला। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची। हंगामा के दौरान डॉ. पूर्णिमा सिंह की हालत बिगड़ गई। इसके बाद सभी लोग अस्पताल से फरार हो गए। साथी चिकित्सकों ने डॉ.पूर्णिमा सिंह को भर्ती कर उपचार किया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed