फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uproar among farmers upset due to lack of electricity in scorching heat

Bulandshahar News: भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशान किसानों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Uproar among farmers upset due to lack of electricity in scorching heat
खानपुर क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में काचरौठ बिजलीघर पर हंगामा करते किसान। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/खानपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि खानपुर कस्बे में पिछले एक सप्ताह से लोगों को प्रतिदिन महज छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को काचरौंठ और जाड़ौल बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के कारण समस्या से निजात नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार रात ऊपरकोट, साठा, नरसलघाट, राधानगर, स्याना अड्डा, हीरापुर, टांडा, आवास विकास और 40 फुटा रोड सहित नगर के अन्य हिस्सों में बिजली कटौती जारी रही।
विज्ञापन


खानपुर कस्बे के गांव नगला आलमपुर, लड़ाना, ढकरौली, नयाबांस, सीकरी सहित 17 गावों को बिजली सप्लाई दी जाती है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे में 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। शुक्रवार सुबह आठ बजे ही बिजली गुल हो गई। ऐसे में पानी भी नहीं मिल सका। दैनिक जरूरतों के लिए भी लोगों को मुश्किल से पानी मिला। पप्पू प्रजापति, नानक सिंह, रमेश कुमार ने बताया एक सप्ताह से लगातार इस तरह की समस्या झेलनी पड़ रही है। पूरे दिन बिजली आपूर्ति बंद रहती है। रात में लो वोल्टेज व प्रत्येक 10 मिनट में ट्रिपलिंग की समस्या है। बृहस्पतिवार शाम काचरौंठ में जिला पंचायत सदस्य राफे खान के नेतृत्व में किसानों ने हंगामा किया। जाड़ौल बिजलीघर पर भी किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन




दोपहर में कट रही बिजली

खुर्जा के नगर क्षेत्र में रोजाना लगभग 12 घंटे की कटौती की जा रही है। सिद्धेश्वर मंदिर रोड निवासी हीरा राघव ने बताया कि दोपहर के वक्त बिजली की सप्लाई होती ही नहीं है। ऐसे में पानी की किल्लत बनी रहती और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो जाते हैं। गर्मियों की छुट्टी में घर रह रहे बच्चों को भीषण गर्मी में बिन बिजली के रहना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों की तबीयत भी खराब हो रही है। शुक्रवार को सुबह पांच से शाम पांच बजे तक 12 में से आठ घंटे की कटौती रही। गोयनका कॉलोनी निवासी अजय शर्मा ने बताया कि बिजली की सप्लाई कम है। थोड़ी देर के लिए आती भी है तो वोल्टेज काफी कम होता है। इसमें फ्रिज, एसी और कूलर चलाना असंभव है। गर्मी में फ्रिज नहीं चलने पर घर में रखी खाद्य वस्तुएं भी खराब हो रही हैं। शहबाजपुर दौलत गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि रोजाना करीब 12 से 14 घंटे आपूर्ति होती है। दोपहर में सप्लाई नहीं आती है। रात के समय सप्लाई होती भी है तो दो-दो घंटे में बिजली कटती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही बिजली

बिजली कटौती के लिए रोस्टर निर्धारित है लेकिन बुगरासी में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। अक्सर रात में बिजली कट जा रही है। कस्बा निवासी मोहम्मद दानिश, अनिल कुमार, बिजेंद्र लोधी, सईद सैफी, नरेश कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने के दौरान बिजली सप्लाई काट दी जाती है और घंटों तक चालू नहीं की जाती है। कई बार शिकायत के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो रही है। एसडीओ कृष्णा नंदन ने बताया कि लाइनों में फाल्ट के बाद ही बिजली सप्लाई को बंद किया जाता है।




औसतन आठ से दस घंटे कट रही बिजली

क्षेत्र कटौती

बुलंदशहर


04-06 घंटे

पहासू



08-10 घंटे

अनूपशहर


04-05 घंटे

जहांगीराबाद


04-06 घंटे

स्याना



10-12 घंटे

खानपुर


16-18 घंटे

खुर्जा

08-10 घंटे

ऊंचागांव


08-10 घंटे

बीबीनगर

06-08 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed