फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Upon booking a call, the BLO will resolve the issue over the phone.

Bulandshahar News: कॉल बुक कराने पर बीएलओ फोन पर करेंगे समस्या का समाधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Upon booking a call, the BLO will resolve the issue over the phone.
बुलंदशहर। बीएलओ से संपर्क करने के लिए अब मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर कॉल बुक कर सकते हैं। समय मिलने पर बीएलओ मतदाता को फोन कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे। इससे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान घर बैठे ही हो सकेगा।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग सभी पात्र मतदाता के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। जिसके लिए मतदाताओं की बीएलओ तक आसानी से पहुंच बनाने के लिए बीएलओ के साथ बुक एक कॉल सेवा की शुरू की गई है। मतदाता बीएलओ से संपर्क करने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट ceo.Utterparades.gov.in के वोटर लिस्ट एप्लीकेशन के ऑप्शन voters.eci.gov.in पर जाकर बीएलओ से संपर्क करने के लिए अपनी कॉल बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

मतदाता को कॉल बुक ऑप्शन में जाकर अपना विधानसभा क्षेत्र का नाम, फोन नंबर, बूथ नंबर आदि की जानकारी देनी होगी। संबंधित बीएलओ समय मिलने पर मतदाता को फोन कर उनकी समस्या को सुनकर समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदक को फार्म नंबर छह, संशोधन कराने, नया फोटो वोटर आईडी पर लगवाने के लिए फार्म नंबर आठ, किसी अन्य स्थान पर वोट बनवाने के लिए मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फार्म नंबर सात भरकर बीएलओ के पास जमा करा सकते हैं। एक जनवरी 2026 में 18 वर्ष की आयु पूर्व कर चुके युवाओं को भी मतदाता बनने के लिए फार्म नंबर छह भरना होगा।
बताया कि फार्म नंबर छह, सात, आठ बीएलओ के पास उपलब्ध है। राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को नो मैपिंग की श्रेणी में शामिल मतदाताओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है। सभी से नो मैपिंग की श्रेणी को न्यूनत कराने कराने की अपील की गई है। नो मैपिंग की श्रेणी में शामिल मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा।
ऐसे सभी मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर पारिवारिक रिश्ते का प्रमाण देना होगा। नो मैपिंग की श्रेणी में शामिल मतदाताओं की सुनवाई के लिए जनपद की सातों विधानसभाओं में 117 सहायक निर्वाचक रजिस्टरीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्टरीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नियुक्त किए गए सभी अधिकारी तहसील, ब्लॉक, अपने कार्यालयों पर बैठकर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। जनपद में एक लाख 80 हजार मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में है। एसआईआर के दौरान चार लाख तीन हजार 359 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए थे। जनपद में अब 22,60,349 मतदाता है। मतदाता छह फरवरी तक दावे, आपत्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed