{"_id":"68986d5e0a66a49fd2003c5d","slug":"up-news-10-feet-long-python-appeared-in-anupshahr-seen-on-a-pile-of-gravel-100-meters-away-from-police-station-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अनूपशहर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर रोड़ी के ढेर पर दिखा; सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनूपशहर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर रोड़ी के ढेर पर दिखा; सहमे लोग
Sun, 10 Aug 2025 03:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दिखा अजगर
- फोटो : संवाद
बुलंदशहर के अनूपशहर में शनिवार की देर रात करीब नौ बजे कस्बा चौकी से 100 मीटर दूर 10 फीट लंबा अजगर को देख लोग सहम गए। एक युवक ने कस्बा चौकी पर पहुंचकर इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोनू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गई।
लोगों ने बताया कि कस्बा चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोड़ी पड़ी है। शनिवार रात्रि को यहां से गुजर रहे लोगों ने अजगर को देखा। इसकी जानकारी मिलते ही लोग एकत्रित हो गए और देखकर सहम गए।
विज्ञापन
लोगों ने अजगर की वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मौके पर पहुंची वन विभाग से वनरक्षक रहीस ने बताया कि अजगर रोड़ी के ढेर से पास के पेड़ पर चढ़ गया था। इस कारण वन विभाग की टीम को पकड़ने में 50 मिनट का समय लगा।

जिस स्थान पर अजगर निकला, उसके पीछे कई बीघा खाली भूमि है। पास में ही मोहल्ला मोरी गेट स्थित है जहां बड़ी आबादी रहती है। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है।