फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Election 2022 Priyanka Gandhi Election Campaign Today Secunderabad and Anupshahr Assembly

UP Election 2022: बुलंदशहर में प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, बोलीं- कांग्रेस मुद्दों पर लड़ रही चुनाव

Thu, 03 Feb 2022 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 05:02 PM IST
सार

प्रियंका ने कहा कि कोई भी दल चुनाव में मुद्दे की बात नहीं कर रहा है। एक दूसरे पर चुनाव में जुबानी बाण चलाए जा रहे हैं। घटिया राजनीति हो रही है। कांग्रेस धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती।

विज्ञापन
UP Election 2022 Priyanka Gandhi Election Campaign Today Secunderabad and Anupshahr Assembly
प्रियंका गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी सलीम अख्तर के चुनाव प्रचार के लिए सिकंदराबाद पहुंचीं। प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी सिकंदराबाद दोपहर 12:06 पर पहुंची और उन्होंने करीब एक घंटे तक पैदल घूमकर प्रचार किया। वे अंसार यान चौक से लेकर राणा मंदिर होली मेला रोड तक पैदल ही घूमी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी दल चुनाव में मुद्दे की बात नहीं कर रहा है। एक दूसरे पर चुनाव में जुबानी बाण चलाए जा रहे हैं। घटिया राजनीति हो रही है। कांग्रेस धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती ।वह विकास की राजनीति करती है। कांग्रेस केवल मुद्दे की बात करती है। इसलिए जनता का अपार समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने नगर आकर लोगों द्वारा दिए गए अपार समर्थन के लिए आभार जताया। लोगों ने प्रचार के दौरान उन पर पुष्प वर्षा की। लोग सड़क किनारे खड़े हाथ हिलाते रहे। उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वह नगर अध्यक्ष फाजिल के घर गईं। उसके बाद वे बुलंदशहर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहासू में प्रियंका गांधी की झलक पाने को बेताब रहे लोग
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान के पक्ष में पहासू में  रोड शो निकाला। पहासू के अलीगढ़ अड्डे पर अपनी कार से उतर कर प्रियंका गांधी गन्ने से लदे ट्रैक्टर पर बैठ गईं। ट्रैक्टर चालक किसान योगेश चौधरी से करीब 10 मिनट तक किसानों की समस्या को लेकर बात की।

इस बीच युवा प्रियंका की झलक पाने को काफी उत्साहित रहे। प्रियंका गांधी का काफिला जैसे ही पहासू पहुंचा, ढोल-नगाड़ों से काफिले का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर काफी भीड़ रही। 


प्रियंका ने युवा किसान को दिया रोजगार का भरोसा 
रोड शो के दौरान कार से उतर कर प्रियंका सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर की सीट पर बैठ गयी तथा युवा किसान योगेश चौधरी पुत्र सुभाष चौधरी निवासी रसूलपुर से काफी देर तक किसानों की समस्याओं को लेकर बात की। योगेश ने बीटेक करने के बाद भी नौकरी नहीं लगने की पीड़ा प्रियंका को बताई। कांग्रेस नेता ने सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने की बात कही। योगेश चौधरी ने  गन्ना की लागत मूल्य न मिलने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed