फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: Today is the last day to file objections on 109 examination centres

यूपी बोर्ड : 109 परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Today is the last day to file objections on 109 examination centres
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जनपद में कुल 109 केंद्र बनाए गए हैं। इस पर अब सोमवार (आज) तक आपत्ति मांगी हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 109 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। बोर्ड ने एक बार फिर प्रधानाध्यापकों को अंतिम मौका देते हुए 22 दिसंबर तक आपत्ति मांगी है ताकि किसी भी स्तर पर कोई शिकायत नहीं रह जाए। यह आपत्ति संबंधित विद्यालय की आईडी से आनलाइन देनी होगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए सोमवार (आज) अंतिम दिन है। जिस किसी छात्र-छात्रा, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई शिकायत होती है तो वह यूपी बोर्ड के पोर्टल upmsp.edu.in पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। आपत्ति ऑफलाइन स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त होने वाली आपत्तियों का बोर्ड की ओर से ही निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची 30 दिसंबर तक जारी कर दी जाएगी। इसी में शामिल परीक्षा केंद्र बनने वाले विद्यालयों में परीक्षा होगी। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 छात्र-छात्रा शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed