फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: This time 84,044 candidates will appear for the pre-board examination.

यूपी बोर्ड: इस बार 84,044 परीक्षार्थी देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board: This time 84,044 candidates will appear for the pre-board examination.
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। जनवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाली परीक्षा के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 परीक्षार्थी इस प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण जिले के सभी 409 विद्यालयों में भी तैयारी तेज हो गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि परीक्षा आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होगी।
बताया कि परीक्षा जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगी। परीक्षा का प्रश्नपत्र पैटर्न, अंक विभाजन और समय-सीमा पूरी तरह यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा के अनुरूप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव, समय प्रबंधन व प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। लापरवाही बरतने पर विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed