{"_id":"695e95fee038dd005f0d253e","slug":"up-board-list-of-evaluation-centres-sought-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-146563-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: मांगी गई मूल्यांकन केंद्रों के लिए सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: मांगी गई मूल्यांकन केंद्रों के लिए सूची
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सूची मांगी है। सूची 12 जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा के लिए 109 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 84,044 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मूल्यांकन केंद्र के लिए मानक भी तय किए गए हैं। केंद्र में वॉट्स रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों के साथ आने-जाने के लिए चौड़ी सड़क की व्यवस्था हो।
बोर्ड से मिले निर्देश के बाद इसकी सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को जल्द ही बोर्ड को भेज दिया जाएगा। बताया कि मूल्यांकन केंद्र नगर क्षेत्र के अलावा खुर्जा और सिकंदराबाद में बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित स्कूलों से जानकारी मांग ली गई है। सभी सुविधाओं से लैस माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाएगा।