{"_id":"67cc7876f144bb168d05cf01","slug":"up-board-1626-students-skipped-the-exam-of-home-science-chemistry-and-sociology-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130669-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 1626 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 1626 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। संवाद
बुलंदशहर। जिले के 110 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में चली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 1626 परीक्षार्थियों ने गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र समेत अन्य विषय की परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान का पेपर छात्र-छात्राओं ने कठिन बताया।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को 110 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें 13,225 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12,643 ने परीक्षा दी और 582 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में विभिन्न विषयों के इंटर ट्रेड के पेपर हुए। इसमें पंजीकृत 756 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 725 ने परीक्षा दी और 31 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय के पेपर में 1,131 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 1,119 ने परीक्षा दी और 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 27,095 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 26,094 ने परीक्षा दी और 1001 ने परीक्षा छोड़ दी।
इस तरह से दोनों पालियों में कुल 1626 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं, दूसरी ओर रसायन विज्ञान का पेपर देने वाले छात्र अंकुर, मोहित और रोहित आदि ने बताया कि पेपर कुछ कठिन रहा। हालांकि सभी प्रश्नों का उत्तर सही देने का प्रयास किया है। अधिकतर प्रश्नों के उत्तर समझने में देर लगी। फिर भी उन्होंने अच्छे अंक आने की संभावना है।
विज्ञापन
-
सीबीएसई: 64 परीक्षार्थियों ने छोड़ा कक्षा 12वीं के गणित का पेपर
बुलंदशहर। जिले में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी जारी है। इसी क्रम में शनिवार को 26 केंद्रों पर कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दलों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं, परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं ने पेपर काफी हद तक आसान बताया।
सीबीएसई परीक्षा के नोडल अधिकारी व दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डीएस यादव के अनुसार शनिवार को सभी 26 केंद्रों पर कक्षा 12वीं के गणित विषय कोड-241 विषय का पेपर हुआ। इसमें 52 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और एक अनुपस्थित रहा, जबकि 51 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसी पाली में कक्षा 12वीं के गणित विषय कोड-041 विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 3422 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3,359 ने परीक्षा दी और 62 छात्र-छात्रा शामिल नहीं हुए।