{"_id":"69691d56a2d5f0851003107d","slug":"up-bar-council-elections-first-phase-begins-today-voting-will-take-place-in-22-districts-including-bulandshahr-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-147026-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यूपी बार काउंसिल चुनाव... पहले चरण का रण आज से, बुलंदशहर समेत 22 जिलों में होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यूपी बार काउंसिल चुनाव... पहले चरण का रण आज से, बुलंदशहर समेत 22 जिलों में होगी वोटिंग
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के तहत आज यानी 16 जनवरी और कल 17 जनवरी को प्रदेश के 22 जिलों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। जनपद में भी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। जिला न्यायालय परिसर के साथ-साथ खुर्जा और अनूपशहर के बाह्य न्यायालयों में भी वोट डाले जाएंगे। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडीजे शहजाद अली को रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी बार काउंसिल के 25 सदस्यों को चुनने के लिए हो रहे इस चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। प्रदेश के इस चुनाव में 333 अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है। चुनाव में शुक्रवार और शनिवार को बुलंदशहर के करीब 3400 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को लेकर बार काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अधिवक्ता को 25 प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने का अधिकार होगा। यानी एक बैलेट पेपर पर मतदाता अपनी पसंद के 25 उम्मीदवारों को मत दे सकेंगे।
पहले यह मतदान केवल जिला स्तर पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित होता था लेकिन इस बार यह चुनाव जनपद में त्रिस्तरीय हो रहा है। जनपद में जिला न्यायालय परिसर में मुख्य केंद्र बनाया गया है जहां शहर के अधिकांश अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसके अलावा खुर्जा वाह्य न्यायालय में खुर्जा क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए स्थानीय स्तर पर बूथ तैयार किए गए हैं। अनूपशहर वाह्य न्यायालय में भी मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी और केवल अधिकृत अधिवक्ताओं को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। मतदान सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
अधिक से अधिक संख्या में अपने मत का करें प्रयोग : चेयरमैन
यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता शिव किशोर गौड़ ने प्रदेश के सभी मतदाता अधिवक्ताओं से जोश के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अधिवक्ता समाज की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा का माध्यम है। सभी अधिवक्ता साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए मतदान करें।
चुनाव से पूर्व गहमागहमी तेज
अधिवक्ताओं में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद कचहरी परिसर में चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं। अब देखना यह होगा कि बुलंदशहर के अधिवक्ता किन 25 चेहरों पर अपना भरोसा जताते हैं। चाय की चुस्कियों के साथ 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी के बावजूद काफी संख्या में अधिवक्ता कचहरी पहुंचे और चुनाव पर चर्चा करते हुए नजर आए।
इन जनपद में आज और कल होना है चुनाव
आगरा, अलीग़ढ़, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, ओरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली और चित्रकूट में चुनाव होना है। पहले चरण में एल्फाबेटिकली ए, बी और सी से शुरू होने वाले जनपदों में चुनाव हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 20 और 21 जनवरी को डी से जे तक शुरू होने वाले जनपदों में होगा। तीसरे चरण का मतदान 27 व 28 जनवरी को के से एम तक शुरू होने वाले जनपदों में होगा। अंतिम व चौथे चरण का मतदान 30 व 31 जनवरी को पी से वी तक शुरू होने वाले जनपदों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद तीन फरवरी तक सभी मतदान पेटियां इलाहाबाद में एकत्रित होंगी और उसके बाद तिथि तय होने पर मतगणना की जाएगी।