{"_id":"65ba7fa01491e913ab0d2f04","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-in-fog-youth-dies-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-110856-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
जहांगीराबाद। घने कोहरे के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार दोनों दोस्त शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलंदशहर जा रहे थे।
अहार के गांव औरंगाबाद ताहरपुर के मूल निवासी और हाल में गायत्री नगर निवासी नेमपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार की रात उनका छोटा बेटा नितिन अपने दोस्त ललित निवासी मोहल्ला लोधान के साथ बुलंदशहर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। गांव जुगसाना के पास घने कोहरे के चलते एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ललित गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल भेजा। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में घायल की मौत
अहमदगढ़ निवासी सोनू शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि 21 जनवरी की शाम को वह अपने तेहेरे भाई विष्णु शर्मा के साथ गांव गहना गोवर्धनपुर में एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। लौटने के दौरान बुलन्दशहर-अनूपशहर मार्ग पर गहना गोवर्धनपुर स्थित एक फार्म हाउस के निकट सामने से आती एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू और विष्णु दूर जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हायर सेंटर में उपचार के दौरान विष्णु शर्मा की मौत हो गई, जबकि सोनू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अब घायल सोनू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।