फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unidentified man posing as customer robs software engineer of his car

Bulandshahar News: ग्राहक बनकर आए अज्ञात युवक ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूटी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Unidentified man posing as customer robs software engineer of his car
खुर्जा। जीटी रोड पर रविवार शाम को ग्राहक बन कर आए युवक ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कार लूट ली। आरोपी पीड़ित को टक्कर मारकर हाईवे की ओर भाग गया। सूचना पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, इसके बाद पीड़ित खुद कोतवाली पर शिकायत देने पहुंचे। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के किला मेवई गांव निवासी पुनीत गिरि ने बताया कि वह नोएडा की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता दुर्गेश गिरी ने पांच साल पहले स्विफ्ट कार खरीदी थी। कुछ निजी कारणों के चलते परिवार के लोग कार को बेचना चाह रहे थे। उन्होंने ओएलएक्स पर आवेदन कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया, कॉलर ने उनसे कार खरीदने की बात कही। इसके लिए कॉलर ने एक बार कार देखने की इच्छा भी जताई। इस पर खुर्जा में मारुती के शोरूम के बाहर कार देखने की बात तय हुई।
विज्ञापन

फोन पर हुई बात के अनुसार पीड़ित पुनीत अपने दोस्त भरत तोमर के साथ पहुंच गए। इसके बाद कॉलर से संपर्क किया तो एक अज्ञात युवक वहां आ गया।
उक्त युवक ने टेस्ट ड्राइव करने को कहा तो पुनीत परिचालक सीट पर आ गए और भरत पीछे वाली सीट पर बैठ गए। कुछ देर बाद बाहर उतरकर बात होने लगीं तो आरोपी युवक दोबारा टेस्ट ड्राइव की बात करने लगा। इस बार केवल पुनीत ही कार में बैठ। तभी आरोपी ने पुनीत से कहा कि इसका बोनट खुल रहा है, जिसको बंद कर दो। पीड़ित बोनट बंद करने को उतरे तो आरोपी कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed