{"_id":"69bc2bc15cd7ac6c150fcb3e","slug":"unfit-vehicles-will-not-be-allowed-to-ply-in-schools-campaign-will-start-from-april-1-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150513-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्कूलों में नहीं चलेंगे अनफिट वाहन, एक अप्रैल से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्कूलों में नहीं चलेंगे अनफिट वाहन, एक अप्रैल से चलेगा अभियान
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में स्कूली वाहनों पर एक अप्रैल से सख्ती शुरू हो जाएगी। संभागीय परिवहन ने अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की कार्य योजना तैयार की है। इस दौरान बिना फिटनेस, परमिट, बीमा व मोटर वाहन अधिनियम के विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।
एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने एक से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए है। यदि किसी स्कूली वाहन की फिटनेस नहीं हुई है तो जल्द करवा लें। एक अप्रैल से बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा व मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली, 2019 के प्रावधानों के विरूद्ध संचालित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनफिट स्कूली वाहन व उसके मालिक/स्कूल प्रबंधन/प्रधानाचार्य के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए स्कूल प्रबंधन/प्रधानाचार्य/वाहन स्वामी स्वंय उत्तरदायी होंगे।