फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uncontrolled truck hits mini bus one dead 30 injured

UP में बड़ा हादसा: बस में टक्कर मारकर हाइवे के दूसरी ओर पलटा ट्रक, BJP नेता के गनर की मौत, 10 घायल, Video

Thu, 20 Nov 2025 09:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 09:33 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में सहयोग करते हुए वाहनों को किनारे कराया, जिससे हाईवे पर फंसा यातायात पुनः सुचारू हो सका।

विज्ञापन
Uncontrolled truck hits mini bus one dead 30 injured
हाइवे पर पलटी कार, बस और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर के निकट एक मिनी बस को ओवरटेक करते समय ट्रक मिनी बस से टकराकर हाइवे के दूसरी ओर जाकर पलट गया। ट्रक के दूसरी ओर पलटते ही बुलंदशहर की ओर से आ रही एक भाजपा नेता की फॉरच्यूनर कार और दिल्ली निवासी एक परिवार की आई-10 कार उससे टकरा गई। हादसे में फॉरच्यूनर सवार भाजपा नेता के गनर की मौत हो गई, जबकि मिनी बस और दोनों कारों में सवार दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वहां मौके से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

ट्रक ने किया मिनी बस को ओवरटेक
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने बताया कि सिकंदराबाद की ओर से मिनी बस बुलंदशहर की ओर जा रही थी। उसके पीछे एक ट्रक चल रहा था। गांव लालपुर के पास पीछे चल रहे ट्रक ने मिनी बस को गलत दिशा से ओवरटेक किया, जिससे मिनी बस का अगला भाग ट्रक में पिछले हिस्से से टकरा गया, जिसके बाद मिनी बस अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर से टकराने के बाद रूक गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के गनर की मौत
वहीं मिनी बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर को क्रॉस करते हुए हाईवे के दूसरी ओर जाकर पलट गया। इस दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रही पहासू निवासी भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर की फॉर्चूनर कार और दिल्ली निवासी एक परिवार की आई-10 कार भी ट्रक से टकरा गई, जिससे इन दोनों कार में सवार करीब आठ लोग भी घायल हो गए। घटना के समय मिनी बस में करीब 20 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

घायलों का चल रहा उपचार
बताया कि भाजपा नेता की कार में पांच से छह लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता के सुरक्षाकर्मी 52 वर्षीय मुकेश निवासी गांव कूडी खेड़ा थाना दादरी की मृत्यु हो गई। जबकि, दूसरी कार सवार महिला रजिया, गांव सुनहरा कोतवाली देहात निवासी दुर्गेश, जहांगीराबाद निवासी बॉबी समेत अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

हिरासत में लिया गया चालक
हादसे की सूचना मिलने पर शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा और सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed