{"_id":"69497961c3b0e35bcd0b4596","slug":"uncle-and-nephew-attacked-by-dog-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145764-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चाचा-भतीजे पर कुत्ते पर किया हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चाचा-भतीजे पर कुत्ते पर किया हमला, जख्मी
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र में देसी नस्ल के एक पालतू कुत्ते के पागल होने जाने पर उसने चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। दोनों को सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में एआरवी व एआरएस लगाई गई। वहीं, झमका निवासी एक किशोर को पागल कुत्ते के काटने पर एआरएस लगाया गया। सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सात को एआरएस व 192 को एआरवी लगाई गई।
अनूपशहर क्षेत्र के गांव अंबा निवासी 36 वर्षीय कुलदीप ने बताया कि घर पर पांच साल पूर्व एक देसी नस्ल के कुत्ते को ले आए। तभी से वह घर पर रह रहा है। शुक्रवार शाम को आठ वर्षीय भतीजा हर्ष जैसे ही उसके पास गया तो उसने उल्टे पैर में काट लिया। शनिवार को घर पहुंचने पर जानकारी मिली। भतीजे के कहने पर वह कुत्ते के पास गया तो उसने उनके उल्टे पैर को मुंह में जकड़ लिया। किसी तरह उसके चंगुल से छुड़ा। बताया कि कुत्ते के मुंह से लार भी टपक रही थी।
वहीं, झमका निवासी नरेश चंद शर्मा ने बताया कि गांव में एक कुत्ता पागल हो गया है जो आते-जाते लोगों के साथ जानवरों को भी काट रहा है। 11 वर्षीय पोते देवांश के उल्टे हाथ की हथेली पर काट लिया।
विज्ञापन
खुर्जा में एआरवी लगाने के बाद बुलंदशहर एआरएस लगाने को रेफर कर दिया। सिकंदराबाद के गांव कुरली निवासी 45 वर्षीय महिला संध्या के सब्जी लेने जाते समय कुत्ते ने सीधे पैर में काट लिया। इन्हें भी एआरएस लगाया गया। इनके अलावा जिलेभर में कुत्ता-बंदर के जख्मी लोगों को एआरएस व मामूली जख्म वाले 192 लोगों को एआरवी लगाई गई।
--
Iजिला चिकित्सालय की ओपीडी में सोमवार को सात लोगों को एआरएस व 192 लोगों को एआरवी लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI