फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths killed, four injured in bike collision

Bulandshahar News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed, four injured in bike collision
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में हुए सड़क हादसेके बाद अस्पताल में मौजूद भीड़ । संवाद
खुर्जा जंक्शन। जेवर रोड स्थित सौंदा हबीबपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौत हो गई। अन्य चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


खुर्जा के नगला कोठी मोहल्ला निवासी भोले ने बताया कि वह जेवर हवाई अड्डा के पास मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह अपने साथी मजदूर सलमान (32) निवासी फूटा दरवाजा मोहल्ला, नबी शेख व नवीन निवासी पुष्पांजलि कॉलोनी के साथ बाइक से जेवर जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वह जंक्शन रोड पर गांव सौंदा हबीबपुर गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार चारों मजदूर और दूसरी बाइक सवार राजेश व सतेंद्र (30) निवासी थाना गुन्नौर जनपद संभल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से जटिया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सलमान और सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश और नबी शेख को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सलमान और भोले का जटिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। भोले ने बताया कि सलमान और सतेंंद्र बाइक चला रहे थे। टक्कर के दौरान दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं।
सलमान के पिता की 15 दिन पहले हुई थी मौत
सलमान के मामा बबलू ने बताया कि 15 दिन पहले ही उनके बहनोई नसीर की बीमारी से मौत हुई थी। तभी से घर में मातम पसरा हुआ था। सलमान की मौत से घर वाले और बिखर गए हैं। सलमान की 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।


लापरवाही ने ले ली जान
पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। साथ ही एक बाइक पर चार लोगों का बैठना भी नियमों का उल्लंघन है। इसी के कारण उनकी बाइक नियंत्रित नहीं हो पाई। यदि बाइक सवार युवक नियमों पालन करते तो सभी सुरक्षित होते।

बाइक चला रहे सवार सलमान व सतेंद्र की मौत हो गई है। उनके साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।



- विकास प्रताप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed