{"_id":"6a21c8d2fd722acd620e7344","slug":"two-youths-drowned-in-ganga-canal-body-of-one-found-bulandshahr-news-c-30-gbd1013-902000-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगनहर में दो युवक डूबे, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगनहर में दो युवक डूबे, एक का शव मिला
विज्ञापन
मसूरी। गंगनहर में नहाते समय दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है। दूसरे युवक की तलाश के लिए गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हैं।
कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि मसूरी क्षेत्रांतर्गत नाहल स्थित गंगनहर के चक्की वाली नहर पर बृहस्पतिवार को नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद युवक को नहर से बाहर निकाल लिया गया। युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान संदीप पटेल (22) पुत्र रमाकांत निवासी ग्राम रायपुरवा माफी थाना शिवरामपुर चित्रकूट तथा वर्तमान पता नोएडा के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
मसूरी क्षेत्रांतर्गत चितौड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाते समय एक युवक की डूबने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे युवक का सर्च अभियान चलाया मगर युवक को काफी तलाशने पर कोई कामयाबी नहीं मिली। नहर के तेज पानी के बहाव में लापता हुए युवक दिल्ली के सरिता विहार निवासी अमन पुत्र अवधेश बताया गया है। अवधेश अपने दोस्तों अनुज, आकाश और सुमित आदि के साथ गंगनहर में नहाने आया था। अमन दिल्ली में ऑटो चालक हैं। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश करेगी।