फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two women devotees died in a road accident

Bulandshahar News: सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two women devotees died in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। मथुरा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में हाईवे-34 पर गांव मीरपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि, चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव मडौना जाफराबाद निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को वह पड़ोसी और उनके रिश्तेदारी को इको कार में मथुरा दर्शन कराने के लिए ले गया था। दर्शन करने के बाद सोमवार की रात में वह वापस लौट रहे थे। जब वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में गांव मीरपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार खुशी (18) पुत्री प्रवीण, सुनीता (50) पत्नी कृष्ण कुमार कौशिक निवासी बीबीनगर, गाजियाबाद निवासी मंजू पत्नी धर्मेंद्र, अंजू पत्नी प्रदीप, आंचल पुत्री धर्मेंद्र, चालक रविंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जमा राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता पत्नी कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुशी को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान खुशी की भी मौत हो गई। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। कार चालक की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बहुत होनहार थी खुशी

खुर्जा। सड़क हादसे में काल के गाल में समाई खुशी पढ़ाई में बहुत होनहार थी। खुशी के पिता प्रवीन कुमार निवासी मंडोना जाफराबाद ने बताया कि खुशी ने गाजियाबाद से एमसीए फाइनल करने के बाद तैयारी कर रही थी। बाद में खुशी ने पीएचडी करने का मन बनाया और हापुड़ से कोचिंग शुरू कर दी। मंगलवार को खुशी की मौत ने परिवार की खुशियों को तार-तार कर दिया। गमगीन माहौल में खुशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed