फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two vehicle thieves, including a juvenile, arrested

Bulandshahar News: बाल अपचारी समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की है। आरोपियों से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में, बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सिकंदराबाद पुलिस ने बिलसूरी-सराय जगन्नाथ रोड से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, तमंचा, एक कारतूस, अवैध चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गांव लडपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी विभू, थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी अजय बताया।
विज्ञापन

बरामद पांच बाइकों में तीन बाइक आरोपियों ने थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी की थी। अन्य दो बाइकों को पुलिस ट्रेस कर रही है। आरोपियों ने बताया कि वह गैंग बनाकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी विभू पर थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद में चार, थाना बिसरख में एक आपराधिक मामला दर्ज है। अजय पर थाना बिसरख में आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed