{"_id":"be8d486280e74c6d44af0173d40a37d8","slug":"two-vehicle-collided-in-fog-two-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में भिड़े वाहन, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में भिड़े वाहन, दो की मौत
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और शीतलहर के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार रात और सोमवार सुबह कोहरे के चलते कई स्थानों पर हादसों में दो साइकिल सवारों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
गुलावठी-हापुड़ मार्ग पर ग्राम मोड़ी के निकट वैगनआर कार और बाइक की भिड़ंत में ग्राम ऐंचाना निवासी तनवीर (19) पुत्र रफीक की मौत हो गई है।
तनवीर रविवार की देर शाम गांव ह्दयपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। सामने से आ रही वैगनआर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल तनवीर की मौके पर मौत हो गई। उधर, हाईवे स्थित हजरतपुर पूठरी के पास रविवार रात अलीगढ़ से आ रही तेज रफ्तार कार को विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनयित्रिंत होकर सड़क किनारे पलट गई।
दुर्घटना में कार सवार अलीगढ़ निवासी राजीव, सुमन, हरीश और सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देर रात सभी घायलाें को रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी लक्ष्मन (30) पड़ोस के गांव देवीनगला से दवाई लेकर लौट था।
विज्ञापन
रास्ते में एक ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। ग्रामवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।