फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two real brothers arrested in youth kidnapping case

Bulandshahar News: युवक के अपहरण मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers arrested in youth kidnapping case
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शहीद नगर में फलों की ठेली लगाने वाले युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा से इकलौते बेटे को तलाशने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि तीन महीने से लापता बेटे का साहिबाबाद पुलिस कोई सुराग पता नहीं लगा पाई। दोनों भाइयों से पूछताछ में भी पुलिस को युवक का पता नहीं मिला।

शहीद नगर के जवाहर पार्क की निवासी मुशरिफ ने पुलिस को शिकायत दी कि पति की मृत्यु के बाद इकलौता बेटा मोहम्मद सैजी फलों की ठेली लगाकर घर का गुजारा करता था। घर के पास फिरोज, रहीश, शाहिद और आरिफ पुत्र समद निवासी साखनी कस्बा जहांगीराबाद बुलंदशहर भी रहते थे। जानकारी में आया कि मोहम्मद सैजी अक्सर शहीद नगर में रहने वाले तीन सगे भाई और सोहेब के साथ शादियों की बुकिंग में भी चला जाता था। ये सभी हलवाई हैं। आरोप है कि 11 नवंबर 2023 को सभी आरोपी बेटे को घर से दिल्ली में बुकिंग के नाम पर साथ ले गए थे। देर रात तक वह नहीं लौटा तो उन्हें चिंता होने लगी। वह आसपास बेटे को तलाशती हुई दिल्ली बॉर्डर तक जा पहुंची, लेकिन उन्हें कुछ सुराग नहीं मिला। उसके पास फोन न होने से बात भी नहीं हो पाई। वह पास में रहने वाले सगे भाइयों के कमरे पर पहुंचीं और बेटे के बार में पूछा तो आरोपियों ने कुछ नहीं बताया। वह बात-बात पर सवाल को घुमाकर उलझा देते थे। आरोप यह भी है कि उन्होंने बेटे के अपहरण की लिखित शिकायत साहिबाबाद पुलिस को दी, लेकिन कोतवाली में पुलिस ने मनमाने तरीके से एक दिसंबर 2023 को अपहरण के मामले को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन बाद में छोड़ दिया। अभी तक उन्हें बेटे का सुराग नहीं मिल पाया। वह परेशान होकर न्याय की गुहार लगाती पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र के कार्यालय पहुंच गईं। वहां उन्होंने पुलिस आयुक्त से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सगे भाई रहीश और फिरोज को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि युवक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद सैजी आखिरी बार इनके साथ जाता देखा गया था। दोनों से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया है। वहां युवक की फोटो सहित पूरी जानकारी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed