फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two progressive farmers of the district got respect in Meerut

जिले के दो प्रगतिशील किसानों को मेरठ में मिला सम्मान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two progressive farmers of the district got respect in Meerut
जिले के दो प्रगतिशील किसानों को मेरठ में मिला सम्मान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के दो प्रगतिशील किसानों को मेरठ स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले किसानों में गांव जलालपुरा करीरा निवासी किसान कुलवंत सिंह और समसपुर निवासी किसान अनंत पोद्दार शामिल हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जनपदों से पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के लिए चुना गया था। इनमें दो किसान जनपद से शामिल हैं। यह दोनों किसान बेहतर खेती करने के साथ बीजों का उत्पादन कर किसानों को उपलब्ध करवाते हैं। कुलवंत सिंह को यह सम्मान बीज उत्पादन, उनके द्वारा जैव संबंधित खेती और सरसों की पीएम-30 और पीएम-31 प्रजाति के बीज का प्रयोग करने व इनका प्रचार-प्रसार करने पर मिला है। वहीं किसान अनंत पोद्दार को मृदा रहित खेती के कार्य में विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed