{"_id":"6771830f58cebfa23e0794df","slug":"two-parties-clash-in-land-dispute-pac-deployed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-127317-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पीएसी तैनात
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से किए गए पथराव में एक महिला सिर पर चोट लगने से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
साथ ही गांव में पीएसी समेत थाना पुलिस की टीम भी एहतियातन तैनात कर दी गई है। चोला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर उर्फ जगतपुर में रविवार सुबह एक जमीन पर गांव के ही दो पक्ष अपना हक जता रहे हैं। यह मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार शाम को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था।
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन, रविवार सुबह एक पक्ष की महिला पूजा शर्मा उक्त जमीन पर गाय को बांधने के लिए ले जा रही थी तभी दूसरे पक्ष ने महिला पर पथराव कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल पूजा शर्मा को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उनका उपचार चल रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और हाथापाई हुई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह, एसडीएम सिकंदराबाद संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
जिन्होंने मामले को शांत कराया। सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 12 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।