फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two laborers got buried due to wall collapse, one died

Bulandshahar News: दीवार गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two laborers got buried due to wall collapse, one died
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुमाली में स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट निकालते समय अचानक दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए। दोनों को तत्काल मौजूद कर्मियों ने निकाला। जिन्हें तत्काल हायर मेडिकल सेंटर उपचार के लिए ले जाया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुमाली में भाजपा नेता एवं डिबाई ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह राजपूत का ईंट का भट्ठा है। जहां पर आजकल ईंट निकाले जाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार देर रात ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे मजदूर धर्मपाल (58) निवासी मोहल्ला तलैया थाना आंवला जनपद अलीगढ़ एवं नाहर सिंह (50) नगला कोठी, जरगवां थाना रामघाट जनपद बुलंदशहर दब गए। दोनों मजदूरों को दीवार के नीचे से आनन फानन में निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक रामघाट लोकेश प्रताप सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान मजदूर धर्मपाल की मौत हो गई। पुलिस से शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल मजदूर नाहर सिंह को अलीगढ़ के हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed