फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two friends on their way to the gym were crushed by a tractor-trolley loaded with sugarcane, one died

Bulandshahar News: जिम जा रहे दो दोस्तों को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two friends on their way to the gym were crushed by a tractor-trolley loaded with sugarcane, one died
अनूपशहर में सड़क हादसे में मृतक शादाब। फाइल फोटो
अनूपशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुक्रवार शाम गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जिम जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय युवक शादाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। इससे करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक फरार है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शादाब (20) अपने दोस्त निर्भय निवासी शाहजहांपुर के साथ बाइक से जिम जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वे दोनों बुलंदशहर अड्डे की ओर से बाईपास स्थित सीएचसी के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शादाब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल निर्भय को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शादाब की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे के लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक मौके से भाग गया। शादाब पांच भाइयों में सबसे छोटा थे और दूध बेचकर परिवार की मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed