{"_id":"66afb515e7dfb0f5c800dde5","slug":"two-days-left-for-admission-20-thousand-seats-still-vacant-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-119792-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रवेश के लिए बचे दो दिन, अभी 20 हजार सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रवेश के लिए बचे दो दिन, अभी 20 हजार सीटें खाली
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस समय दूसरी मेरिट के प्रवेश चल रहे हैं। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को छह अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया है। कॉलेजों में अभी 20 हजार सीटें खाली हैं। करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं ही प्रवेश ले सके हैं।
जिले में 78 कॉलेज संचालित हैं और इनमें स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा प्रोफेशनल कोर्स की 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होने हैं। 18 जुलाई को सीसीएसयू द्वारा पहली मेरिट जारी की गई थी। इसके दाखिले 23 जुलाई तक हुए थे। इस मेरिट से जिले के कॉलेजों में सात हजार के आसपास छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने से दाखिले पर ब्रेक लग गया। दूसरी मेरिट शुक्रवार को जारी की गई। इससे प्रवेश प्रक्रिया जारी है और अब दूसरी मेरिट से जिले के कॉलेजों में शनिवार को करीब एक हजार सीटों पर प्रवेश हुए। इस तरह से अभी तक करीब आठ हजार सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं।
अब दूसरी मेरिट में प्रवेश के लिए सोमवार और मंगलवार तक का समय है। ऐसे में इन दो दिनों में 20 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि दूसरी मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही सीटें बच सकती हैं। इसके बाद तीसरी मेरिट जारी होगी या फिर कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराने के निर्देश जारी किए जाएंगे, इसके लिए सीसीएसयू की ओर से भी निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीटों का ब्योरा
- जिले के 78 कॉलेजों में 28,636 सीटों पर होना है प्रवेश
कॉलेजों में विषयवार सीटों की संख्या
बीए - बीकॉम - गणित - बायो - सांख्यिकी - कृषि
13,134 - 5600 - 2020 - 1920 - 140 - 240
- प्रोफेशनल काेर्स की सीट: 5582
एलएलबी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
बुलंदशहर। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण रविवार से शुरू हो गए हैं। इसके लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पाेर्टल के साथ गाइडलाइन भी जारी की गई है। शिकारपुर स्थित सरस्वती लॉ कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू से संबंधित महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इस वर्ष सत्र 2024-25 में विवि परिसर एवं उससे संबंधित महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम में पंजीकरण के लिए अलग-अलग प्रवेश पोर्टल बनाए गए हैं। जिले के लॉ कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्रा कॉलेज एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। छात्र एक ही पंजीकरण शुल्क पर दोनों प्रवेश पोर्टल पर जाकर विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रम एवं विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम में पंजीकरण करा सकता है। छात्र महाविद्यालयों वाले पोर्टल पर अधिकतम तीन कॉलेज का चयन कर सकते हैं। अभ्यर्थी द्वारा प्रथम बार किसी एक प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करते समय दी गई लॉगइन आइडी एवं पासवर्ड दूसरे प्रवेश पोर्टल के लिए भी वहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि विवि की ओर से पंजीकरण करने की अभी अंतिम तिथि जारी नहीं की है। संवाद