फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two-day women's cricket tournament will start from today

Bulandshahar News: दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से होगा आगाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two-day women's cricket tournament will start from today
बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। टूर्नामेंट का आयोजन अमर उजाला व बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से करवा रहे हैं। पहली बार हो रहे आयोजन में अंतरजनपदीय महिला क्रिकेट टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला पहली बार बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के साथ दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट के कोच सुखदेव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 20-20 ओवर के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। पहला मैच सुबह 10 बजे से मेरठ ए और नोएडा की टीम के बीच खेला जाएगा और दोपहर दो बजे से दूसरा मैच बुलंदशहर व मेरठ बी की टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। टूर्नामेंट में जिले के साथ-साथ प्रदेश और नेशनल स्तर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन



इनका भी रहेगा सहयोग
दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य आयोजक बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण है। जेपी हॉस्पिटल चिट्टा हेल्थ पार्टनर के रूप में शामिल रहेगा। इसके अलावा निखिल ट्रेडिंग कंपनी, अमेयश हॉस्पिटल, ऑर्थोकेयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर और प्रकाशमेय पॉवर सोल्युशन लिमिटेड को. स्पोंसर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed