{"_id":"618d55550cc7f641ef7cf98e","slug":"two-cows-died-bulandshahr-news-gbd2291972166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में दूसरे दिन फिर दो गोवंश की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में दूसरे दिन फिर दो गोवंश की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला में दूसरे दिन फिर दो गोवंश की हुई मौत
डिबाई। नगर की अनाज मंडी स्थित गोशाला में बीमार चल रहे दो और गोवंश की मौत हो गई, जबकि तीन गोवंश की बुधवार को ही मौत हो चुकी है। वहीं, गोशाला में लगातार हो रही गोवंश की मौत के बाद जिम्मेदार हरकत में आए। गोशाला की टूटी बाउंड्री सही करवाने के लिए ईंट पहुंचनी शुरू हो गई। साथ ही साफ-सफाई के लिए पालिका के कर्मचारी भी गोशाला में पहुंचे।
गोशाला में बुधवार को तीन गोवंश की मौत होने और उन्हें कुत्तों द्वारा नोंचने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर आवाज बुलंद की थी। साथ ही गोशालाओं की अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग के अलावा मृत गोवंश को दफनाने का काम किया था।
पशु चिकित्सक मनोज कुमार ने बताया कि गोवंश बीमार चल रहे थे। अन्य गोवंश के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। पालिका के ईओ शमशेर सिंह ने बताया कि गोशाला की व्यवस्थाओं को सही करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। दूसरी ओर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोशाला की गायों के लिए चारा आदि उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। साथ ही क्षेत्र के पशु चिकित्सक को बीमार चल रही गायों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।