फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   On the first day of the PET, 9,748 candidates skipped the exam, while 14,252 appeared for it.

Bulandshahar News: पीईटी के पहले दिन 9748 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 14,252 ने दी परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहले दिन 27 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। इसके लिए 24 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14,252 ने परीक्षा दी जबकि 9,748 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

पहली पाली में 12 हजार पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,132 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 4,868 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में भी 12 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,120 ने परीक्षा दी और 4,880 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले उनके प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच की गई। इसके साथ ही गहन तलाशी और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से भी परीक्षा पर नजर रखी गई। सभी केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट को कड़ी सुरक्षा में डबल लॉकर में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। अब 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। तीनों दिन की परीक्षाओं के लिए कुल 72 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र न तो बहुत आसान था और न ही अधिक कठिन। बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने बेहतर तैयारी की होगी, उनके सफल होने की संभावना है।

बोले अभ्यर्थी...
पेपर काफी हद तक ठीक रहा। पेपर में आंखें बिछाना मुहावरे का अर्थ है? और 1862 में ब्रिटिश भारत का पहला उच्च न्यायालय निम्नलिखित में से किस शहर में स्थापित किया गया था? सरीखे सवाल शामिल रहे। - ओम वशिष्ठ।
--
पेपर में परमौज शब्द का संधि-विच्छेद है, भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुंबई में गुप्त कांग्रेस रेडियो की शुरुआत निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी ने की थी? जैसे सवाल शामिल रहे। - दिव्यांशु आर्य।
--
पेपर में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2025 किस देश ने जीती? और अपवर्तन के नियम को किस अन्य नाम से जाना जाता है? जैसे सवाल शामिल रहे। पेपर काफी हद तक अच्छा रहा। - नितिन निगम।

--
पेपर में वर्ष 2026 में स्वीडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस सम्मान से सम्मानित किया था? और विश्व जल दिवस 2026 का आधिकारिक विषय क्या था? जैसे सरीखे सवाल भी शामिल रहे। - अभिषेक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed