फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways buses operated on seven routes for the PET examination

Bulandshahar News: पीईटी परीक्षा के लिए सात रूटों पर चलीं रोडवेज बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses operated on seven routes for the PET examination
बुलंदशहर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन शनिवार रात से शुरू हो गया। जिले से अन्य जनपद परीक्षा देने जाने वाले और जिले में अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बसों को रवाना किया गया। शनिवार व रविवार को गौतमबुद्धनगर, बिजनौर व शामली के लिए बसें रवाना की गईं तो वहीं बागपत, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर व हरियाणा से आए अभ्यर्थियों को परीक्षा संपन्न होने के बाद बसों से गतंव्य भेजा गया। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी काफी अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में बागपत, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर जनपद व हरियाणा राज्य के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जबकि जिले से गौतमबुद्धनगर, बिजनौर व शामली परीक्षा देने जा रहे हैं। रविवार के बाद अब 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो की बसें आरक्षित की गई हैं। इन सभी का संचालन शनिवार रात से शुरू हो गया। बस अड्डे से शनिवार रात व रविवार सुबह को गौतमबुद्धनगर, बिजनौर व शामली के लिए जिले के अभ्यर्थी रवाना हुए। जबकि रविवार दोपहर से बागपत, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर जनपद व हरियाणा राज्य के अभ्यर्थियों को छोड़ने के लिए 40 से अधिक बसें रवाना की गईं। आगरा से आए अमित व विनय ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के बाद घर वापस जाने के लिए आसानी से बस मिल गई। फिरोजाबाद से आए संजय ने बताया कि परीक्षा के लिए आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

--
कोट
पीईटी परीक्षा के लिए शनिवार रात से बसों का संचालन शुरू हो गया जो रविवार शाम तक कराया गया। अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थियों को लेकर बसें आई हैं, जो वापसी में अभ्यर्थियों को लेकर रवाना हुईं। जिले से जाने वाले अभ्यर्थियों को भी बसें वापस लेकर आएंगी। सभी बसों में दो-दो चालकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed